शशि दत को प्रदेश भाजपा का पवक्ता बनाए जाने पर चौपाल भाजपा ने किया थैंक्स।
😊 Please Share This News 😊
|
शशि दत को प्रदेश भाजपा का पवक्ता बनाए जाने पर चौपाल भाजपा ने किया थैंक्स।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 3 मार्च चौपाल: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आज प्रदेश प्रवक्ताओं व सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा की हैं।
प्रवक्ता के पद पर शशि दत (महासू), बलदेव तोमर (सिरमौर) प्रो0 राम कुमार (ऊना), उमेश शर्मा (कांगड़ा), विनोद ठाकुर (हमीरपुर) व अजय राणा के नामों की घोषणा की है।
इसी प्रकार सह-मीडिया प्रभारी के पद पर :- 1) नरेन्द्र अत्री (हमीरपुर), 2) करण नंदा (शिमला), 3) सुमित शर्मा (ऊना) तथा 4) अमित सूद (कुल्लू) को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। चेतन ब्रागटा को आईटी प्रकोष्ठ कब प्रदेश संयोजक तथा राजपाल सिंह को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक एवं विस्तारक व्यवस्था का पालक नियुक्त किया गया है
उधर चौपाल क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले शशी दत्त को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर चौपाल भाजपा मंडल ने खुशी जताई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतराम शर्मा, महामंत्री प्रताप शर्मा वीरेंद्र वर्मा भाजपा मंडल प्रवक्ता शशि चौहान धर्मेंद्र ठाकुर ज्ञान ठाकुर विनोद झगटा, दीपक पनाईक देवदत्त शर्मा प्रेमलता बेस्टा सहित संपूर्ण भाजपा मंडल ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का धन्यवाद किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |