नगरपंचायत चौपाल में प्रवासी मज़दूरों को मास्क उपलब्ध करवा रही है एक आशा वर्कर।
😊 Please Share This News 😊
|
नगरपंचायत चौपाल में प्रवासी मज़दूरों को मास्क उपलब्ध करवा रही है एक आशा वर्कर।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 27 मार्च चौपाल: नगर पंचायत चौपाल में नगर वासियों को मास्क उपलब्ध न होंने पर आशा वर्कर सोनू ने स्वयं मास्क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। आशा वर्कर सोनू ने कहा कि उनके वार्ड में 49 लोग बिहार व अन्य जगहों से आए है तथा उन्हें होम क्वारनटिन पर रखा है परंतु मार्केट में भी मास्क की उपलब्धता न होने के कारण मास्क नही दिए गए है। इसलिए वह स्वयं मास्क बना रही है ताकि उन्हें मास्क उपलब्ध करवाएं जाए।उन्होंने कहा कि बाहर से आये मजदूरों के पास खाद्यान्न की भी कमी है। आशा कार्यकर्ता ने प्रशासन से उन गरीब मजदूरों को राशन मुहैया करवाने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
