महिला मंडल शालोआ ने राहतकोष के लिए किया अंशदान।
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिला मंडल शालोआ ने राहतकोष के लिए किया अंशदान।
दिलाराम भारद्वाज
न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो 19 अप्रैल करसोग: मण्डी जिला के उपमंडल करसोग के महिला मण्डल शालोआ ने भी राहत कोष मे इस संकट की घड़ी मे अपनी थोड़ी – थोड़ी जमा पूँजी से 2100/-का दान किया जो की गांव के साथ – साथ पूरी पंचायत के लिए गर्व की बात है । वैश्विक आपदा Covid-19 से निपटने हेतू आए दिन बहुत सारी स्वयंसेवी समाजसेवी संस्थाए,आंगनबाड़ी केंद्र,महिलामंडल,तथा युवक मंडल बढ़चढ़कर आगे आ रहे हैं, तथा कोरोना जैसी भीषण बिमारी को हराने में मददगार साबित हो रहे हैं।
ऐसे में ज़िला मण्डी के उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत तेबन के महिला मंडल शलोआ की सदस्याआखि़र कैसे पीछे रह सकती हैं। ये एक ऐसा महिला मण्डल है जो हर क्षेत्र मे अग्रणी रहता है चाहे वो स्वच्छता का हो य कोई अन्य जन सेवा य जन चेतना का सामाजिक कार्य हो ।
करसोग खण्ड की तेबन पंचायत के शालोआ महिला मण्डल ने पूरे गांव मे साफ सफाई भी की व गलियों मे सफाई की व झाड़ियां काटी ।और समय रहते हर बार की तरह पास मे पानी की बावड़ी की भी सफाई की गई । और लोगों से घरों मे ही रहने की सलाह भी दी व मास्क पहनने व उचित दूरी बनाए रखने की जानकारी दी ।इसमे भाग लेने वाली महिला मण्डल की महिलाओ मे अध्यक्षा नीलमा देवी , सचिव विनता देवी , चन्द्र कला 1,निधि देवी , प्रेम लता , इन्द्रा, सुनीता , श्रुति , शारदा, निर्मला, संदेशा , कौशल्या , अम्बिका , प्रमीना, देव कन्या , चन्द्र कला 2, बिमला, गुड्डी देवी , मनोरमा, शौजी , प्रमिला आदि हमेशा शामिल रहती है ।
सचिव विनता देवी व नीलमा ने जो ग्रुप बनाया है उसमे ये समय -समय पर हर जानकरी से सबको अवगत कराती रहती है व पूरी जिमेदारी से ये सभी इसे निभाती है ।
dilarambhardwaj
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
