नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस सेवादल ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बांटे मास्क। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कांग्रेस सेवादल ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बांटे मास्क।

😊 Please Share This News 😊

कांग्रेस सेवादल ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बांटे मास्क।

मोहिंदर पलसरा

न्यूज़ टुडे हिमाचल 21 मई सैंज, कुल्लू:- कांग्रेस सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्य अतिथि के मौके पर वीरवार को सैंज में मास्क बांटे गए । इससे पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को एक दयालू व दूरदर्शी सोच बाले इंसान के तौर पर याद करते हुए उन्हे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने बाली शख् सियत करार दिया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कोरोना महामारी के चलते लोगों पर पड़े भारी संकट के दौर में कोरोना योद्धाओं के तौर पर कार्य कर रहे थाना सैंज के पुलिस जवानों व उनके साथ सहयोग कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के माध्यम से 500 मास्क लोगों को वितरण के लिए प्रदान किए। इस मौके पर बंजार कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर सेवादल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता थरवन पालसरा, बंजार कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमर ठाकुर सेवादल के जिला महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, सचिव संजू विष्ठ, टेक सिंह सोशल मिडिया प्रभारी लाल दास, गविश , कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेश कुमार , भाग सिंह, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]