अर्की मंडल महिला मोर्चा की विशेष बैठक आयोजित, एक बूथ बीस महिलाएं” कार्यक्रम की हुुुई समीक्षा।
|
😊 Please Share This News 😊
|
अर्की मंडल महिला मोर्चा की विशेष बैठक आयोजित, एक बूथ बीस महिलाएं” कार्यक्रम की हुुुई समीक्षा।
कृष्ण रघुवंशी
न्यूज़ टुडे हिमाचल 29 नवंबर अर्की: लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में अर्की मंडल महिला मोर्चा की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक में विशेष रूप से स्टेट डेवेलपमेन्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन के चैयरमैन व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके शर्मा भी उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल के आईटी संयोजक हेमंत शर्मा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में एक बूथ बीस महिलाएं” इस कार्य की समीक्षा की गई और जिन महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को इस कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई थी उन्होंने उनके कार्य की विस्तृत
जानकारी मंडलाध्यक्ष व रतन पाल के समक्ष रखी। उनके द्वारा इस कार्य की समीक्षा करते हुए महिलाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और सभी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य के लिए रतन सिंह पाल द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया गया। मंडलाध्यक्ष डीके शर्मा द्वारा संगठनात्मक दृष्टि से कार्य का महत्व समझाते हुए आगामी योजना के लिए महिला मोर्चा को प्रोत्साहित किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा निर्देशित कार्य महिला विस्तारक योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्य को पूरा करने के लिए महिला विस्तारकों की एक सूची भी तैयार की गई। 
इस कार्य को पूरा करने के लिए महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए मंडल की ओर से महिला मोर्चा को सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।
इस अवसर पर आशा परिहार,सावित्री कश्यप, हेमलता कौशल,सरस्वती कश्यप, भावना गुप्ता,वंदना गुप्ता तथा उर्मिल शर्मा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
