राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अर्की में ली एक बूथ पलकों की बैठक। • हमारी ताकत हमारा बूथ : नड्डा
|
😊 Please Share This News 😊
|
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अर्की में ली एक बूथ पलकों की बैठक।
• हमारी ताकत हमारा बूथ : नड्डा
न्यूज़ टुडे हिमाचल 10/04/22अर्की: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अर्की विधानसभा क्षेत्र के बूथ दसेरन संजय 44 ग्राम केंद्र भराड़ीघाट पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ अध्यक्ष चत्तर सिंह, पालक भूप सिंह और बीएलए हीरा लाल गर्ग से मुलाकात की।
सुरेश कश्यप ने कहा यह अपने आप में यह बड़ी बात है की एक राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर की बैठक लेने के लिए आए है, यह हमारा राष्ट्रीय निर्णय है की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी बूथ स्तर की बैठक लेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा की हम सब को बूथ पर काम करना हैं और यह मेरा सौभाग्य है की मुझे यहां एक बूथ की बैठक लेने का मौका मिला है।
उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ की ताकत को और बड़ाना है इससे पार्टी को बल मिलता है।
संगठन कोई भी निर्णय लेता है वो कार्यकर्ताओं के हक में होता है।
उन्होंने कहा की भाजपा इतना बड़ा संगठन बन गया है की आज हम सब एक बूथ बैठक भी ले रहे है , कांग्रेस एसा नहीं कर सकती।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और धरातल पर वास्तु स्तिथि भी जानी, कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपने विचार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
