नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन।

😊 Please Share This News 😊
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन।
न्यूज़ टुडे हिमाचल 16 अगस्त शिमला: आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थिति में उनके कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान कई कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस को छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री जयराम  ठाकुर के कार्यक्रम के दौरान मेहली पंचायत प्रधान व कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग और बलोग पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा और कंचन सनेइक प्रधान देहना पंचायत और राधव शर्मा पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष और सुनील ठाकुर और संजय ठाकुर जनेडघाट पंचायत और अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।
पंचायत प्रधानों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए एक भी योजना शुरू नहीं की थी। जबकि, वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन , चैपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व विधायक रूप दास कश्यप, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मैहता, और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]