नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की स्वास्थ्य सेवाएं,न्यूज टुडे हिमाचल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की स्वास्थ्य सेवाएं,न्यूज टुडे हिमाचल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा।

😊 Please Share This News 😊

करसोग:उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की स्वास्थ्य सेवाएं,न्यूज टुडे हिमाचल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा।

न्यूज़ टुडे हिमाचल 25 अगस्त करसोग:

आखिरकार 1 साल के इंतजार के बाद ग्राम पंचायत बही-सरही के 1400 लोगों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं आज 25 अगस्त 2022 को शुरू कर दी। ग्राम पंचायत बही-सरही के लोगों की खुशियों का उस वक्त ठिकाना न रहा जब खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ कमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र बही सरही में सेवाएं देने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसी को भी इस उप स्वास्थ्य केंद्र सेवाएं शुरू करने की जानकारी नहीं दी थी। ठीक 11:30 बजे उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा खोला और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देनी शुरू की। उन्होंने लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई। और लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की। यह कार्य ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी शर्मा, उप प्रधान  कृष्ण लाल तथा वार्ड सदस्य  दुनीचंद,  नमेन्दर कुमार,  सुनीता देवी,  भावना देवी,  अंजू प्रधान महिला मंडल बही,  आशा प्रधान महिला मंडल मतरेड की मौजूदगी में किया गया। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो कुछ ही समय में यहां पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। जैसे ही उप स्वास्थ्य केंद्र में लोगों ने डॉक्टरों को देखा तो लोग गदगद हो गए। खंड चिकित्सा अधिकारी ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की । उन्होंने इस स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से लोगों को 15 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने घर में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी जिससे लोगों के समय तथा धन की बचत होगी। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग की इस कार्यवाही का महिलाओं ने तह दिल से धन्यवाद किया।उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सही का कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा था इसलिए पिछले 1 साल से यहां पर सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थी। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत बही -सरही प्रधान  कमलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री तथा जिलाधीश मंडी से की थी मुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत इस उप स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के सख्त आदेश दिए थे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ कमरजीत सिंह ने तुरंत कार्यवाही करते हुए किसी को भी बताएं बगैर बिना कोई समय गवाएं उप स्वास्थ्य केंद्र बही -सरही को लोगों की सेवाओं के लिए खोल दिया गया। उप प्रधान श्री कृष्ण लाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत बही-सरही के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के लिए मुबारकबाद दी। प्रधान श्रीमती कमलेश कुमा शर्मा ने किसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी जिलाधीश मंडी तथा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद किया। उन्होंने News Today हिमाचल का बहुत आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस समस्या को अपने चैनल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]