नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्र सरकार के सेब पर आयात मूल्य तय होने से लाखों बागवानों को मिलेगा लाभ : दीपक पनाईक – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

केंद्र सरकार के सेब पर आयात मूल्य तय होने से लाखों बागवानों को मिलेगा लाभ : दीपक पनाईक

😊 Please Share This News 😊

केंद्र सरकार के सेब पर आयात मूल्य तय होने से लाखों बागवानों को मिलेगा लाभ : दीपक पनाईक

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

 

केंद्र सरकार ने सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये प्रतिकिलो तय किया है। इससे हिमाचल सहित अन्य किसानों और बागवानों को इसका लाभ मिलेगा। किसान मोर्चा लगातार प्रदेश सरकार चाहे वे पूर्व की प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकार रही हो या फिर ठाकुर जयराम की, ये मांग केंद्र सरकार से उठा रहा था। इस चिरलंबित मांग को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना किया वादा पूरा किया है। इससे लाखों
किसानों और बागवानों को तो लाभ होगा ही साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

हिमाचल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है। इनके अथक प्रयासों से ये मांग पूरी हो पाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सदैव किसानों और बागवानों के पक्ष में रहे हैं। इनके हितों को हमेशा ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी ये मांग उठती रही है। उसके बाद कांग्रेस ने इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

दीपक पनाईक ने कहा कि आयात मूल्य तय होने से विदेश से आने वाला सेब महंगा हो जाएगा, जिससे हिमाचली सेब को अच्छे दाम मिलेंगे। पहले विदेशी सेब सस्ता होने के कारण हिमाचली सेब को खरीददार नहीं मिलते थे। अब ऐसा नहीं होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र ने आयात नीति में संशोधन कर 50 रुपये न्यूनतम आयात मूल्य पेश किया है।

दीपक पनाईक ने कहा कि विदेशी सेब के कारण हिमाचल के सेब उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईरान का सेब भारत में औसतन 20 से 25 रुपये के दाम पर आयात होता था।

अब तक इस पर 50 फीसदी आयात शुल्क लगता था। 20 रुपये पर 10 रुपये आयात शुल्क जोड़कर 30 रुपये प्रतिकिलो दाम पर विदेशी सेब बाजारों में पहुंचता था।

अब प्रतिकिलो न्यूनतम 50 रुपये आयात मूल्य तय किया गया है। इससे 20 से 25 रुपये में आयात होने वाले सेब की कीमत 70 से 75 रुपये हो जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]