नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे के खिलाफ हर घर को जोड़ेंगे, बनाएंगे जन-आंदोलन- मुकेश अग्निहोत्री। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नशे के खिलाफ हर घर को जोड़ेंगे, बनाएंगे जन-आंदोलन- मुकेश अग्निहोत्री।

😊 Please Share This News 😊

नशे के खिलाफ हर घर को जोड़ेंगे, बनाएंगे जन-आंदोलन- मुकेश अग्निहोत्री।

ऊना के परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर नशे के खिलाफ चलाएंगे मुहिम।
हरोली से कांगड़ तक 27 जून को आयोजित होगी ब्रिस्क वॉक राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दिखाएंगे हरी झंडी, नशे के विरुद्ध एक पहल होगी वॉक।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो ऊना, 24 जून:

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना के परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश के हर घर को जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा। 27 जून 2023 को हरोली विधानसभा क्षेत्र के हरोली से कांगड़ तक नशे के खिलाफ होने वाली ब्रिस्क वॉक की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हरोली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संदेश प्रदेश और देश के दूसरों राज्यों तक पहुंचेगा। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है और इसके माध्यम से प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला इस आयोजन को हरी झंडी देंगे। ब्रिस्क वॉक को राज्यपाल सुबह 8 बजे हरी झंड़ी दिखाएंगे। उन्होंने इस दौरान नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की वचनबद्धता को दोहराया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिला पंजाब के साथ सीमा पर स्थित होने के चलते नशा तस्करी के लिए संवेदनशील है। इसलिए यह कार्यक्रम अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की थीम वॉक फॉर लाईफ- नशे के विरुद्ध एक पहल है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार नशा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं से आह्वान किया कि चिट्टे से जुड़े तस्करों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार का राजनैतिक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों और दलालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। इसी कड़ी में हरोली से कांगड़ तक आयोजित होने वाली ब्रिस्क वॉक अहम साबित होगी।

उपमुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कार्यक्रम में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी भी मुख्य रूप से शामिल होंगी। इसके अलावा हजारों की तादाद में विभिन्न संबंधित विभाग, विभिन्न संस्थानों के छात्र, समाज के विभिन्न तबकों के लोग इस वॉक का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम से पहले छात्रों के मध्य नारा लेखन, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की।

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से भी अपील की कि इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस विभाग को नशे से निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार कानूनों में हर संभव संशोधन कर नशे पर लगाम लगाएगी। इसके साथ ही नशे की गिरफ्त में आने वाले लोगों को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार नशा मुक्ति केंद्रों पर भी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कुछेक ऐसे प्रकरण सामने आए हैं जिसमे नशा मुक्ति केंद्रों की संलिप्तता सामने आई है। ऐसे मामलों को भी सख्ती से निपटने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम भी गायन के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश देंगे। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों के छात्रों द्वारा गिद्दा, भांगड़ा और नाटी का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता के मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र धर्माणी सहित हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू और अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed