बलवीर वर्मा के समर्थन में उतरा जिला महासू किसान मोर्चा कहा, मंत्री जी वापस ले अपने शब्द।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बलवीर वर्मा के समर्थन में उतरा जिला महासू किसान मोर्चा कहा, मंत्री जी वापस ले अपने शब्द।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महासु ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा की गई टिप्पणी की कडी निंदनीय की है ।
किसान मोर्चा जिला महासू के जिला अध्यक्ष दीपक पनाइक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री के द्वारा चुने हुए विद्यायक पर ऐसी टिपण्णी करना लोक तंत्र को शर्मसार करता है। जिमेदार पद पर बैठे ब्यक्ति द्वारा ऐसा कहना प्रदेश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा बलवीर सिंह वर्मा चौपाल के विधायक ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी है। बलवीर सिंह वर्मा ने प्रदेश के बागवानों के हित की बात उठाई थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक सड़के सचारू रूप से खुली नहीं है जिस में कोई झूठ नही है। उन्होंने सेब बाहुल सभी क्षेत्रों की आवाज उठाई थी और जिस पर मंत्री जी को सयम रखना चाहिए था क्यों कि विधायक आम जनता का मामला उजागर कर रहे थे। बलवीर सिंह वर्मा चौपाल के लोगों की दर्द को मुख्यमंत्री के सामने बताने गए थे, ना कि अपने स्वार्थ के लिए। पनाइक ने कहा हिमाचल के सभी लोग जानते हैं की बलवीर सिंह वर्मा गरीबों के मसीहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मिलते हैं वह भी प्रदेश की जनता की दर्द को लेकर जाते हैं। किसान मोर्चा जिला महासू विधायक बलबीर सिंह वर्मा पर की गई टिप्पणी की घोर निंदा करता है और मंत्री जी को अपने शब्द वापस लेने चाहिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
