कुपवी:रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत।
भीम सिंह दसाईक
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो कुपवी:
सिरमौर जिला के रोहनाट क्षेत्र में एक गाडी HP 08A-5405, सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति नरिया राम पुत्र रामिया उम्र 55 वर्ष, दुर्मा देवी पत्नी नैन सिंह उम्र 58 वर्ष मनीषा पत्नी संतोष उम्र 28 वर्ष की , मृत्यु हो गई है। ये पुजारली के निवासी थे। उपरोक्त तीनो का पोस्ट मार्टम PHC जरवा में करवाया जा रहा है। जबकि गाडी चालक संतोष पुत्र नरिया राम गांव पुजारली, थाना कुपवी जिला शिमला उम्र 28 वर्ष तथा विमला देवी पत्नी नरिया उम्र 46 वर्ष जो इस दुर्घटना में घायल हुई है। इनको चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के पश्चात आगामी ईलाज के लिए रेफर किया है।ये सभी अपने गांव पुजारली से गांव पनोग (रोनहाट) में अपने एक रिश्तेदार के घर मृत्यु होने पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
