ठियोग में महासु जिला युवा मोर्चा की बैठक आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|
ठियोग में महासु जिला युवा मोर्चा की बैठक आयोजित।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो ठियोग:
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू द्वारा ठियोग के व्हाइट कैफे हाउस में जिला कार्यकारिणी बैठक व मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन युवा मोर्चा महासू जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ठियोग से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय श्याम भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कदशोली भारतीय जनता पार्टी जिला महासू के विस्तारक शशि भूषण श्याम विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस वर्ग में संगठनात्मक जिला महासू के पांच विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला के सभी पदाधिकारीयों ने भी भाग लिया। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू में मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाएगी जिसमें रोहित ठाकुर को संयोजक व विक्रांत चौहान को मंडल सशक्तिकरण अभियान का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
