नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपदा को अवसर बनाने वाले महापौर को लाना चाहिए श्वेत पत्र : भाजपा – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

आपदा को अवसर बनाने वाले महापौर को लाना चाहिए श्वेत पत्र : भाजपा

😊 Please Share This News 😊

 

आपदा को अवसर बनाने वाले महापौर को लाना चाहिए श्वेत पत्र : भाजपा

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला — भाजपा शिमला मंडल ने चंबा के लिए राहत सामग्री रवाना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने राहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर चंबा के लिए रवाना किया। राहत किटों में शिमला मंडल से 77 और शिमला जिला से कुल 200 किट शामिल रही।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने नगर निगम शिमला के महापौर सुरिंदर चौहान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपदा के समय कांग्रेस शासित नगर निगम और प्रदेश सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए महापौर केवल बयानबाज़ी कर रहे हैं।

सूद ने कहा कि सांसदों पर टिप्पणी करने से पहले महापौर को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिमला शहर में न तो प्रदेश सरकार और न ही नगर निगम ने आपदा के दौरान कोई ठोस कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और नगर निगम ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कनलोग और बेनमौर में लगाए गए डांगू कार्य आपदा में और भी बुरी तरह ढह गए। कहीं दीवारों पर आठ आने का खर्च दिखाकर रुपयों के बिल बनाए गए।

भाजपा नेताओं ने मांग की कि महापौर को आपदा से जुड़ा एक श्वेत पत्र लाना चाहिए, जिसमें स्पष्ट हो कि नगर निगम और प्रदेश सरकार ने अपने कोष से राहत और पुनर्निर्माण पर कितना खर्च किया। केवल बयानबाज़ी से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके ही जनता का भरोसा जीता जा सकता है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, प्रत्याशी संजय सूद, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, किरण बावा, संजय किमी और शुभ भी उपस्थित रहे।


 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]