नगर पंचायत चौपाल में “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के अंतर्ग समाधान शिविर का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
नगर पंचायत चौपाल में “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के अंतर्ग समाधान शिविर का आयोजन।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल।
नगर पंचायत चौपाल में “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर “ 2.0 के अंतर्ग वार्ड न० 1 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया ! नागरिकों की शिकायतें सुनी गई। समस्याओं के समाधान को शीघ्र अति शीघ्र निपटाने का भरोसा दिया गया।
नागरिकों से अपील की गई की गीला व सूखा कूड़ा सफाई मित्रो को अलग अलग कर के दे।
नागरिकों को सिटिज़न सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने बारे विस्तृत जानकारी दी गई नागरिक सिटिज़न सेवा पोर्टल पर स्ट्रीट लाइट खराब होने बारे कूड़ा न उठाने बारे अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग संपति कर निर्धारण रास्तो व नालियों की सफाई जन शौचालय की सुविधा मृत पशुओं का निपटान खुले में शौच आदि की शिकयते दर्ज करवा सकेगे ! इस दौरान नागरिकों को शिकयत निवारण फार्म वितरित किये गये और नागरिकों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया
समाधान शिविर में उप मंडल अधिकारी श्री हेम चंद वर्मा जी,नगर पंचायत चौपाल की अध्यक्षा श्री मति बिमला मालिक, पार्षद वार्ड नंबर – 1 श्री दीपक चंदेल, पार्षद वार्ड नंबर 3 कमला एवम् अन्य पार्षद गण, वार्ड के नागरिकों,नगर पंचायत के अधिकारी एवम् नगर पंचायत चौपाल सफाई कर्मियों ने भाग लिया !
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
