नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 31 वर्षीय युवक की माैत, 2 घायल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 31 वर्षीय युवक की माैत, 2 घायल।

😊 Please Share This News 😊

अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 31 वर्षीय युवक की माैत, 2 घायल।

 

नाहन : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिरमाैर जिला के पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार काे एक कार में सवार तीन व्यक्ति डेबरघाट से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 7:45 बजे जब उनकी गाड़ी सतयायी नाला के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और तीनों सवाराें को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अभिमन्यु (31) पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव व डाकघर लाना पालर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक अशोक (28) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया है, जबकि तीसरे घायल संजय कुमार (35) का उपचार किया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस:
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार शाम को ही संगड़ाह क्षेत्र के हरिपुरधार-खरोटियो खाला मार्ग पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में भी एक युवक की जान चली गई थी और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था। एक ही दिन में हुए इन दो हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया है और सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]