नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, दिल्ली से मंजूरी का है इंतजार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, दिल्ली से मंजूरी का है इंतजार।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, दिल्ली से मंजूरी का है इंतजार।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन होने जा रहा है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश स्तर पर तैयार की गई सूची को लेकर मंथन पूरा हो चुका है, लेकिन औपचारिक घोषणा से पहले दिल्ली से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी जाएगी.

इस दिन होगी दिल्ली में बैठक

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. इसको लेकर जैसे ही नाम तय होते हैं, वैसे ही इस सूची को हाईकमान को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने बैठक बुलाई है. जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और सभी जिला अध्यक्ष उस बैठक में शामिल होंगे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]