शिमला:चिट्टे पर पुलिस का प्रहार, युवती समेत तीन गिरफ्तार!
|
😊 Please Share This News 😊
|
शिमला:चिट्टे पर पुलिस का प्रहार, युवती समेत तीन गिरफ्तार!
शिमला: शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम और तेज कर दी है।अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला पुलिस थाना ठियोग क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम हेड कांस्टेबल कपिल अपनी टीम के साथ देवी मोड़ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान एक कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार पृथ्वी राज (47 वर्ष) निवासी गांव डेनवारी, तहसील चिड़गांव और मनोज शर्मा (37 वर्ष) निवासी गांव मझाली, तहसील रामपुर के कब्जे से 11.620 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया।
दूसरा मामला पुलिस थाना जुब्बल क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक एसएचओ चेतन चौहान पुलिस टीम के साथ एनएच-705 पर बाउली नाला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवती निवासी जुब्बल के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में सम्बंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है औऱ बरामद नशे के स्रोत व अन्य संभावित लिंक की जांच की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
