नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने चिट्टे के आरोप में चार आरोपी किए गिरफ्तार! – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

पुलिस ने चिट्टे के आरोप में चार आरोपी किए गिरफ्तार!

😊 Please Share This News 😊

पुलिस ने चिट्टे के आरोप में चार आरोपी किए गिरफ्तार!

शिमला,23मार्च: मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना ठियोग को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।नियमित गश्त एवं नाका चेकिंग के दौरान बाईपास ठियोग के पास पुलिस टीम द्वारा 4 आरोपियों को लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है..इस संबंध मुकदमा संख्या 06/26 दिनांक 08.01.2026 धारा 21, 29 एनडी&पीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अन्वेषण प्रारंभ किया गया।
आरोपी –
1.अमन वर्मा निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 37 वर्ष।
2. संजीव कुमार निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 35 वर्ष।
3. रोहित कुमार , तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 33 वर्ष।
4. निखिल निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 33 वर्ष।

एसएसपी के अनुसार अन्वेषण के दौरान आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मादक पदार्थ आपूर्ति की बैकवर्ड लिंकज का पता लगाया गया। जिसमें दिनांक 23.03.2026 को चिट्टे की इस खेप के मुख्य सप्लायर आरोपी:
*सन्नी राठौर पुत्र काला सिंह, निवासी अबोहर, तहसील व जिला फाजिल्का, पंजाब, उम्र 48 वर्ष*
को धारा 29 एनडी&पीएस एक्ट के तहत हरियाणा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है।

मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा एनडी&पीएस मामलों में बैकवर्ड लिंकज (आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत) पर प्रभावी कारवाई करते हुए सराहनीय सफलता प्राप्त की गई है।

वर्ष 2025 में बैकवर्ड लिंकज के तहत कुल 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में इस दिशा में दस गुना अधिक कार्यवाही करते हुए पिछले डेढ़ महीनों में ही अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]