नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत,2 सवार गंभीर घायल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत,2 सवार गंभीर घायल।

😊 Please Share This News 😊

 अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत,2 सवार गंभीर घायल।

 

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो रोहड़ू : शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू के तहत पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां मोंटाडी के पास एक टाटा टियागो गाड़ी (टैम्परेरी नंबर) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार शाम करीब 6 बजे पेश आया। गाड़ी को नितिश (27) निवासी गांव डिसवानी चला रहा था। हादसे में चालक नितिश की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार रूप राज और नितांशी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाई गई।

पुलिस ने डिसवानी निवासी देविंद्र सिंह (54) पुत्र अर्जुन दास के बयान पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना वाहन चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। मामले की जांच एएसआई अवतार सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]