नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल में दी दबिश, चिट्टे और नकदी के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल में दी दबिश, चिट्टे और नकदी के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल में दी दबिश, चिट्टे और नकदी के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो कुल्लू : मनाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रांगड़ी स्थित एक होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पंजाब के तीन युवकों को चिट्टे (हैरोइन) और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की टीम को रांगड़ी स्थित होटल में नशीले पदार्थों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के कमरा नंबर-205 में दबिश दी। नियमों के तहत ली गई तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से 8.570 ग्राम चिट्टा और 18,000 रुपए की नकदी बरामद हुई।

पकड़े गए तीनों आरोपी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है कि यह नशे खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मनाली पुलिस की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नशा माफिया के खिलाफ इस तरह के अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]