नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल:देहा में बोलेरो गाड़ी से शराब और बीयर की खेप बरामद, चालक के पास नहीं था परमिट। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल:देहा में बोलेरो गाड़ी से शराब और बीयर की खेप बरामद, चालक के पास नहीं था परमिट।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल:देहा में बोलेरो गाड़ी से शराब और बीयर की खेप बरामद, चालक के पास नहीं था परमिट।

 

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल:  पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरैंस अभियान के तहत थाना देहा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो कैंपर से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना देहा की पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गिरिपुल की ओर से आ रहे एक वाहन में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बलग नाला के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची एक संदिग्ध बोलेरो कैंपर को चैकिंग के लिए रोका गया। वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान सोहन सिंह निवासी गांव जेहा, तहसील ठियोग के रूप में हुई। जब पुलिस ने बोलेरो कैंपर की तलाशी ली तो उसमें से कुल 30 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। बरामद की गई खेप में 13 पेटियां अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग), 6 पेटियां देसी शराब, 8 पेटियां बीयर (किंगफिशर) और 3 पेटियां बीयर (थंडरबोल्ट) की शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई पूरी खेप पर फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश ऑनली अंकित था। जब पुलिस ने वाहन चालक सोहन सिंह से इतनी बड़ी मात्रा में शराब ले जाने का परमिट या कोई वैध दस्तावेज मांगा, तो वह कोई भी कागजात या लाइसैंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहन सिंह के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]