नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्लम्बर व WWT ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट आयोजित पूर्व प्रशिक्षुओं ने साझा किए रोजगार, स्वरोजगार और उद्योगों से जुड़े अनुभव; प्रतिभागियों को टूल किट भेंट – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्लम्बर व WWT ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट आयोजित पूर्व प्रशिक्षुओं ने साझा किए रोजगार, स्वरोजगार और उद्योगों से जुड़े अनुभव; प्रतिभागियों को टूल किट भेंट

😊 Please Share This News 😊

 


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्लम्बर व WWT ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट आयोजित

पूर्व प्रशिक्षुओं ने साझा किए रोजगार, स्वरोजगार और उद्योगों से जुड़े अनुभव; प्रतिभागियों को टूल किट भेंट

सोलन, 23 जून।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), सोलन में मंगलवार को प्लम्बर एवं WWT ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्रशिक्षुओं और वर्तमान प्रशिक्षुओं के बीच संवाद स्थापित करना, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा करना तथा उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं से प्रशिक्षुओं को अवगत कराना रहा। कार्यक्रम को Pidilite Industries Ltd. द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि एलुमनाई किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं और उनके अनुभव वर्तमान प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ कार्यस्थल पर अनुशासन, कार्य संस्कृति और व्यावसायिक नैतिकता को अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरदार करमजीत सिंह एवं इंजीनियर एम. के. शर्मा, ग्रुप इंस्ट्रक्टर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने एलुमनाई मीट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रशिक्षुओं को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया।

एलुमनाई मीट में विभिन्न बैचों के पूर्व प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कार्यानुभव, रोजगार के अवसरों, उद्योगों में अपेक्षित तकनीकी कौशल तथा स्वरोजगार की संभावनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां वर्तमान प्रशिक्षुओं के साथ साझा कीं। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भी खुलकर प्रश्न पूछे और अनुभवी एलुमनाई से व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले पूर्व प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप टूल किट भेंट की गई। एलुमनाई एवं अतिथियों के लिए दोपहर के भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर कारपेंटर ट्रेड के अनुदेशक श्री सुभाष धीमान तथा प्लम्बर ट्रेड के ट्रेनर इंजीनियर लखविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पूर्व प्रशिक्षुओं तथा Pidilite Industries Ltd. के प्रतिनिधियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस एलुमनाई मीट में प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।


 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed