नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा मुक्ति केंद्र से महिला को ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, 9 लाख रुपये गायब होने का भी दावा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नशा मुक्ति केंद्र से महिला को ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, 9 लाख रुपये गायब होने का भी दावा।

😊 Please Share This News 😊

भुंतर नशा मुक्ति केंद्र से महिला को ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, 9 लाख रुपये गायब होने का भी दावा।

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 32 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर नशा मुक्ति केंद्र से उसे अपने साथ होटल ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसके बिलासपुर स्थित क्वार्टर में छोड़ने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बिलासपुर महिला थाना में दर्ज जीरो एफआईआर को आगामी कार्रवाई के लिए कुल्लू पुलिस को भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला पुलिस थाना कुल्लू में बीएनएस की धारा 64 और 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि 10 अगस्त को नरेश नामक व्यक्ति उसे भुंतर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल में उसे शराब पिलाई गई और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी उसे बिलासपुर स्थित उसके क्वार्टर पर छोड़कर चला गया।

क्वार्टर से 9 लाख रुपये गायब होने का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसके किराए के क्वार्टर से करीब 9 लाख रुपये गायब हैं। महिला ने जब इस संबंध में नरेश से संपर्क करने का प्रयास किया तो कथित तौर पर उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]