नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल के जखोली में विकास की मुहिम तेज: युवाओं ने अधिकारियों से मिलकर उठाए जनहित के बड़े मुद्दे। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल के जखोली में विकास की मुहिम तेज: युवाओं ने अधिकारियों से मिलकर उठाए जनहित के बड़े मुद्दे।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल के जखोली में विकास की नई पहल: युवाओं ने संभाली कमान, अधिकारियों से मिलकर उठाए बिजली, सड़क और पानी के बड़े मुद्दे।

गिरिश ठाकुर | न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
चौपाल (शिमला):

चौपाल उपमंडल के जखोली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए युवाओं ने अब सक्रिय पहल शुरू कर दी है। क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपे और शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त रेंजर भगत राम शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोपाल भंडारी और नरेश साजटा भी शामिल रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

20 वर्षों से लंबित कलून पेयजल योजना को पूरा करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता जी.एस. दिल्टा से मुलाकात की। इस दौरान लगभग दो दशक से लंबित कलून उठाऊं पेयजल योजना की बिजली व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कर योजना को चालू करने की मांग की गई।

साथ ही गागना और लगेत में नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आग्रह किया गया, ताकि पेयजल योजना के साथ-साथ पूरे परगना जखोली में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने संबंधित एसडीओ और जेई को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने की मांग

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह नेगी से मुलाकात की। बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक ने कहा कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में खराब सड़कों के कारण बागवानों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने चंबी से तुहिल सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत करने की मांग की, ताकि बागवानों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंच सके और इस मार्ग पर बस सेवा भी दोबारा शुरू हो सके।

वन विभाग के समक्ष उठाए टीडी और एफआरए के मुद्दे

प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा से भी मुलाकात कर वन विभाग से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इसमें स्थानीय लोगों को गृह निर्माण के लिए टीडी (Timber Distribution) की मंजूरी शीघ्र प्रदान करने, सड़कों एवं अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े एफआरए (Forest Rights Act) मामलों के त्वरित निस्तारण की मांग की गई।

इसके अलावा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने और इको-टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक ने कहा

“हमारा उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। बिजली, पानी, सड़क और वन विभाग से जुड़े मामलों पर सभी अधिकारियों ने सकारात्मक रुख दिखाया है और जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हमें विश्वास है कि इन प्रयासों से जखोली क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]