नगर पंचायत चौपाल ने आयोजित करवाईं छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया सम्मानित.
|
😊 Please Share This News 😊
|
नगर पंचायत चौपाल ने आयोजित करवाईं छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया सम्मानित.
गिरीश ठाकुर
चौपाल, 20 जुलाई। नगर पंचायत चौपाल के तत्वावधान में सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा शर्मा, पार्षद श्रीमती सत्या देवी, श्री संजीव सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में आरके पब्लिक स्कूल, लिविंग वैल्यू पब्लिक स्कूल तथा पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GUS) चौपाल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का विषय स्वतंत्रता दिवस एवं प्रधानमंत्री आवास योजना रखा गया, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हुई।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन का दायित्व राजकीय महाविद्यालय चौपाल की प्राध्यापिकाओं डॉ. बबीता, डॉ. नेहा तथा मिताली ने निभाया।
प्रतियोगिता परिणाम
ड्राइंग प्रतियोगिता
- प्रथम: कार्तिक (आरके पब्लिक स्कूल)
- द्वितीय: समर (पीएम श्री GUS चौपाल)
- तृतीय: कृतिका (आरके पब्लिक स्कूल)
क्विज प्रतियोगिता
- प्रथम: अभिनीत
- द्वितीय: आश्विक
- तृतीय: श्रेयसी
निबंध लेखन प्रतियोगिता
- प्रथम: अक्षिता चौहान (पीएम श्री GUS चौपाल)
- द्वितीय: नीतिका सोखटा (पीएम श्री GUS चौपाल)
- तृतीय: आदर्श ठाकुर (आरके पब्लिक स्कूल)
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल, नगर पंचायत की उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी विकसित करती हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
