नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने एक साथ 9 HPAS अधिकारियों को दिए नए प्रभार – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने एक साथ 9 HPAS अधिकारियों को दिए नए प्रभार

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने एक साथ 9 HPAS अधिकारियों को दिए नए प्रभार।

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने लिए एक साथ 9 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं. प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों के साथ-साथ विभिन्न जिलों में खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त कार्यभार तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए.

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत चौपाल के एसडीएम हेम चंद वर्मा को कुपवी, हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह को एसी-टू-डीसी हमीरपुर, शिमला (ग्रामीण) के एसडीएम मनजीत शर्मा को एसी-टू-डीसी शिमला, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर राजीव ठाकुर को नगर निगम हमीरपुर के संयुक्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, केलांग की एसडीएम कुनिका एकर्स को उदयपुर एसडीएम और एसी-टू-डीसी लाहौल-स्पीति, बिलासपुर के एसडीएम राज कुमार को एसी-टू-डीसी बिलासपुर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (SLAU-NHAI) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

नोटिफिकेशन तत्काल प्रभाव से लागू

इसके अलावा राज्य सरकार ने जुब्बल के एसडीएम गुरमीत ग्यालछेन नेगी को कोटखाई एसडीएम, शिलाई के एसडीएम जसपाल को कफोटा एसडीएम, जबकि सोलन के सहायक सेटलमेंट अधिकारी नरेंद्र कुमार को अर्की के सहायक सेटलमेंट अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है. प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. ऐसे में इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है.

अधिकारी वतर्मान कार्यभार अतिरिक्त कार्यभार
हेम चंद वर्मा SDM चौपाल SDM कुपवी
संजीत सिंह SDM हमीरपुर AC-to-DC हमीरपुर
मनजीत शर्मा SDM शिमला (ग्रामीण) AC-to-DC शिमला
राजीव ठाकुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर नगर निगम हमीरपुर का संयुक्त आयुक्त
कुनिका एकर्स SDM केलांग SDM उदयपुर और AC-to-DC लाहौल-स्पीति
राज कुमार SDM बिलासपुर AC-to-DC बिलासपुर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी
गुरमीत ग्यालछेन नेगी SDM जुब्बल SDM कोटखाई
जसपाल SDM शिलाई SDM कफोटा
नरेंद्र कुमार सोलन के सहायक सेटलमेंट अधिकारी अर्की के सहायक सेटलमेंट अधिकारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]