नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला परिषद चुनाव को लेकर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, बोले- दो दिन में चुनाव कराएं, वरना हाईकोर्ट से धरने तक लड़ेंगे लोकतांत्रिक लड़ाई. – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

जिला परिषद चुनाव को लेकर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, बोले- दो दिन में चुनाव कराएं, वरना हाईकोर्ट से धरने तक लड़ेंगे लोकतांत्रिक लड़ाई.

😊 Please Share This News 😊

जिला परिषद चुनाव को लेकर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, बोले- दो दिन में चुनाव कराएं, वरना हाईकोर्ट से धरने तक लड़ेंगे लोकतांत्रिक लड़ाई.

शिमला, 8 अगस्त। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार करने से बच रही है और प्रशासन का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि दो दिन के भीतर घोषित की जाए, अन्यथा भाजपा निर्वाचित सदस्यों के साथ मिलकर पहले उच्च न्यायालय का रुख करेगी और जरूरत पड़ने पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल 22 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया था। सरकार ने पहले आपदा और डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनाव टालने का प्रयास किया। भाजपा के न्यायालय जाने के बाद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सरकार को चुनाव करवाने पड़े।

10 में से 9 जिला परिषदों में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतार पाई : जयराम

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि पंचायत, ब्लॉक समिति, नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों के परिणामों से जनता का रुझान स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि 12 जिलों में से 10 जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 9 जिलों में कांग्रेस अपने प्रत्याशी तक खड़े नहीं कर सकी और भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की करीब 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान चुने गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगमों में भी भाजपा ने बहुमत हासिल कर मेयर और डिप्टी मेयर चुने हैं।

“डीसी कार्यालय कांग्रेस का जिला कार्यालय नहीं बन सकता”

शिमला जिला परिषद का मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिला परिषद में कुल 25 निर्वाचित सदस्य हैं, जिनमें 13 भाजपा समर्थित सदस्य हैं और अन्य सदस्यों का भी भाजपा को समर्थन प्राप्त है। इसके बावजूद चुनाव की तारीख घोषित नहीं की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मुख्यमंत्री के राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा, “डीसी कार्यालय कांग्रेस का जिला कार्यालय नहीं बन सकता।”

उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन दिनों से वह स्वयं उपायुक्त शिमला से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने या बात करने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व संविधान और कानून के अनुसार कार्य करना है, न कि किसी राजनीतिक दल के हितों की रक्षा करना।

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर सरकार को घेरा

जयराम ठाकुर ने पंचायती राज नियमों में किए गए संशोधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान के सात दिनों के भीतर चुनाव कराने का प्रावधान था, लेकिन 18 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी कर नियमों में बदलाव किया गया।

उन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा इंदौरा ब्लॉक समिति मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि किसी अधिकारी को चुनाव प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक टालने का अधिकार नहीं है।

“दो दिन में तारीख नहीं आई तो कोर्ट जाएंगे”

जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई, तो भाजपा के सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्य हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद भी चुनाव नहीं हुए तो उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी और प्रशासनिक दबाव से पीछे नहीं हटेगी।

झूठे मुकदमों को लेकर भी सरकार पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मामलों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला परिषद सदस्यों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक रूप से भाजपा का मुकाबला करने में असफल हो रही है, इसलिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा न झूठे मुकदमों से डरेगी और न ही प्रशासनिक दबाव के आगे झुकेगी।

“2027 का ट्रेलर पंचायत चुनावों में दिख गया”

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर पंचायत चुनावों में दिखाई दे चुका है और प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

अंत में जयराम ठाकुर ने चंबा जिले के ईसा क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने की मांग की।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]