मलाणा गांव में आधी रात को भीषण अग्निकांड, 13 कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख
|
😊 Please Share This News 😊
|
मलाणा गांव में आधी रात को भीषण अग्निकांड, 13 कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख
दिले राम के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ा; गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात करीब 12 बजे भीषण अग्निकांड ने एक परिवार का आशियाना छीन लिया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दिले राम का तीन मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान में कुल 13 कमरे थे।
आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को घर में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। मकान में मौजूद घरेलू सामान सहित जरूरत की तमाम वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने और मकान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया।
इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
हालांकि, इस दर्दनाक हादसे के बीच राहत की बात यह रही कि मकान में रह रहे सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आधी रात को हुए इस भीषण अग्निकांड से मलाणा गांव में चिंता का माहौल है। अब प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से राहत एवं सहायता मिलने की उम्मीद है।
NEWS TODAY HIMACHAL
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
