रजनीश की ताजपोशी से चौपाल के कांग्रेसी गदगद।
😊 Please Share This News 😊
|
रजनीश किमटा के प्रदेश कांग्रेस संगठन एवं प्रशासनिक महासचिव बनाने से चौपाल में ख़ुशी का माहौल।
विपीन कुमार
चौपाल 19 जनवरी (न्यूज़टुडे हिमाचल): कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रजनीश किमटा को प्रदेश कांग्रेस संगठन एवं प्रशासनिक महासचिव बनाने पर चौपाल में ख़ुशी का माहोल है, चौपाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र औक्टा, नगर पंचायत चौपाल के अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर, पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हरिनंद मेहता, प्रदीप मैहता, प्रताप नेगी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव मदन सरेगटा, इतेंद्र चौहान, जिला महिला उपाध्यक्ष सुमित्रा त्यागी, राजेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व प्रधान रमेश नेहटा आदि ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा व हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का आभार प्रकट किया है। गौर रहे कि रजनीश किमटा चौपाल विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं तथा छात्र राजनीति से कांग्रेस पार्टी से जुड़े है, वे इससे पूर्व संगठन के विभिन्न पदों पर रह कर कांग्रेस के लिए कार्य कर चुके है। रजनीश किमटा की प्रदेश कांग्रेस संगठन एवं प्रशासनिक महासचिव पर ताजपोशी से चौपाल सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
