नेरवा के पास हुए दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत,चार घायल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल में हुए दो अलग अलग हादसों में दो युवकों की मौत।
नेरवा के पास कलारा और लाल पानी में पेश आये हादसे।
गिरीश ठाकुर
चौपाल,15 फरवरी(न्यूज़ टुडेहिमाचल): वीरवार की रात नेरवा के पास हुए दो अलग अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि चार अन्य घायल हो गए पहले हादसे में नेरवा से चौपाल जा रही मारुती कार संख्या यूए 07 डी – 8464 कलारा के पास अनियंत्रित होकर लगभग 60 फुट नीचे जा गिरी ! हादसे में कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ! नेरवा पुलिस एवं कलारा गाँव के स्थानीय युवकों ने सभी घायलों को नेरवा अस्पताल पंहुचाया ! घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिमला रैफर कर दिया गया,जिन में से एक की रास्ते में मौत हो गई ।

वहीं एक अन्य हादसे में मडौग से नेरवा की तरफ जा रही बोलेरो कैंपर संख्या एचपी 08 ऐ – 1969 लालपानी के पास लुढ़क कर करीब चार सौ मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी ! इस हादसे में 29 वर्षीय एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया ! इस हादसे के घायल की हालत को देखते हुए उसे भी आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है ! तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने प्रशासन की ओर से सभी घायलों को पांच पांच हजार रुपये व मृतकों के परिजनों को दस-दस हज़ार रु की फौरी राहत प्रदान की है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
