चौपाल में हुई ज़िला महिलामोर्चा की बैठक, चौपाल की महिलाओं को भी मिली एहम ज़िमेदारी।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल में हुई ज़िला महिलामोर्चा की बैठक, चौपाल की महिलाओं को भी मिली एहम ज़िमेदारी।
डी डी जस्टा
न्यूज़ टुडे हिमाचल 19 जुलाई : महिला मोर्चा जिला शिमला की अहम बैठक चौपाल उपमंडल मुख्यालय में संम्पन हुई।इस बैठक में भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र शेखर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, उनके साथ प्रदेश सचिव अजय भांगडा व जिला शिमला महिला मोर्चा अध्यक्ष रमा नेकटा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण पहलुओ पर चर्चा की गई और महिला मोर्चा जिला शिमला इकाई में रिक्त पड़े पदों का वितरण किया गया।सभा में सर्वसम्मति से पूनम को जिला शिमला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई, वही रीना राणा को जिला शिमला महिला मोर्चा संगठन मंत्री और रीतू जस्टा को जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में रीता, रिंकू, रूबीना,संतोष,रबीना, सुषमा, आशा,अनिता,कमलेश, गीता,निशा व अन्य सभी ने सदस्यता ली।संगठन का मुख्य कार्य मोदी सरकार के द्वारा बहुज्जन हिताय की जन कल्याणकरी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना और मोदी जी के नेतृत्व में भारत को फिर से विश्व शक्ति के रूप मे खड़ा करना है ,इस मंगल कामना के साथ भारतीय नमो संघ राष्ट्र सेवा में समर्पित है।भविष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन बारे चर्चा हुए, जिसमें ऊना जिला का कार्यक्रम सर्वसम्मति से पारित हुआ, जोकि नमो संघ का विशेष कार्यक्रम होगा,उसकी तिथि आगामी बैठक में घोषित की जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
