आज भी प्रगतिशील हिमाचल के ज्यादातर गांवो में है बिजली की समस्या।नही मिल रही लोगो को बिजली की समुचित सुविधा।
|
😊 Please Share This News 😊
|
आज भी प्रगतिशील हिमाचल के ज्यादातर गांवो में है बिजली की समस्या।नही मिल रही लोगो को बिजली की समुचित सुविधा।
कृष्ण रघुवंशी
न्यूज़ टुडे हिमाचल 29 अप्रैल अर्की:
सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री होने की घोषणा के बाद कई ग्रामो में बिजली गायब होनी शुरू हो गई है। अब ये पता नही है कि ये मानवीय गलती है कि यांत्रिक।
ज्ञात रहे कि अर्की की देवरा के गांव डांगरी कोखडी में हमेशा बिजली की सप्लाई में समस्या निरन्तर रही है। सर्दी गर्मी हो या बरसात कोई दिन ऐसा नही होता कि जब दिन में सात से आठ बार बिजली गायब न हो और वो भी दस से पंद्रह मिनट के लिए एवम कभी कभी बिना सूचना के पूरा दिन भी बिजली गायब हो जाती हैं। इस तरह प्रतिदिन बिजली की समस्या से जूझने वाले स्थानीय लोग डिम्पल हनी हरि सिंह रीता भानु सिह भीम सिंह व अन्य ने बताया कि वीरवार को 11 बजे के पश्चात बिजली गायब हैं। अगर बिजली आई भी तो सिंगल फेज एक या दो सेकिंड के लिए आया परन्तु शाम तक विभाग द्वारा समस्या का हल नही निकल पाया उनका कहना है। शाम सात बजे की करीब दो विद्युत विभाग के कर्मचारी आये व जांच कर वह भी चले गए। समस्या का हल ना होने के कारण लोगो को रात्रि में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ा। क्योंकि गर्मी का मौसम होने के चलते एक ओर बुजुर्ग व नवजात शिशुओं को मक्खी मच्छर ज्यादा तंग करते है।वही अंधेरा होने के कारण गांव में जंगली जानवरों का खतरा भी रहता है। इस कारण लगभग 20 घण्टे बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगो का यह भी कहना है कि जब से सरकार ने इस विभाग का निजीकरण किया है तब से समस्याओ का निदान नही हो रहा है। जिस कारण लोगो मे सरकार व विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।लोगो ने सरकार से मांग की है कि उनके गांव में बिजली की आंख मिचौली की समस्या को शीघ्र खत्म करवाएं।
विकास ठाकुर( अधिशाषी अभियंता विद्युत मण्डल अर्की) :- उन्हें वीरवार शाम को7 बजे पता लगा कर्मचारी भेजे है।और आज भी फाल्ट ढूढा जा रहा है शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
