अभिनंदन कार्यक्रम में रामनगर पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप, विकास कार्यों के लिए 10 लाख की सौगात।
|
😊 Please Share This News 😊
|
अभिनंदन कार्यक्रम में रामनगर पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप, विकास कार्यों के लिए 10 लाख की सौगात।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
नगर निगम शिमला चुनाव में फागली वॉर्ड से भारतीय जनता पार्टी का लगातार चौथी जीत के बाद रामनगर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह पार्षद कल्याण धीमान की जीत के मौके पर आयोजित किया गया. इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज और हिमाचल बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. कार्यक्रम में शिमला मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा और कसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र भोटका ने भी हिस्सा लिया.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
