नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दृढ इच्छाशक्ति,नेक इरादे व दूरगामी सोच का प्रमाण हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल : अंजना शर्मा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

दृढ इच्छाशक्ति,नेक इरादे व दूरगामी सोच का प्रमाण हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल : अंजना शर्मा।

😊 Please Share This News 😊

दृढ इच्छाशक्ति,नेक इरादे व दूरगामी सोच का प्रमाण हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल : अंजना शर्मा।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला : इच्छाशक्ति दृढ़ हो, इरादा नेक हो, नियत साफ हो और भाव सेवा का हो तो हर काम मुमकिन होता हैं। ऐसा ही उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया हैं उक्त ब्यान महिला मोर्चा महामंत्री अंजना शर्मा ने दिया हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
जब इच्छाशक्ति दृढ़ हो, इरादा नेक हो, नियत साफ हो और भाव सेवा का हो तो हर काम मुमकिन होता है। ऐसा व्यक्ति ही इतिहास रचता है और लोगों के दिलों में बसता है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसा ही इतिहास इस सितंबर में रचा है। एक तो देश को नई संसद की सौगात आजादी के अमृतकाल में उनके नेतृत्व में देश को मिली और इस नई संसद में जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है, उसके लिए देश को 27 वर्षों से इंतजार था। लोकसभा ने 20 सितंबर को जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, वह भारत के लिए ऐतिहासिक कार्य है और देश की नारी शक्ति के लिए एक वरदान है। प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्पना ने कार्यरूप लिया तो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना भी साकार हुआ। यह विधेयक न केवल नारी सशक्तिकरण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा बल्कि न्यायपूर्ण और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा देगा। इस प्रकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारत सरकार को बधाई । महिलाओं को सशक्त बनाने, अधिकार संपन्न बनाने और सम्मान देने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को पूर्ण किया गया है। नई संसद में आयोजित पहले और संसद के विशेष सत्र के दूसरे ही दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया। इस विधेयक के मुताबिक लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होंगी। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]