एसपी शिमला गौरव सिंह ने ज़िला शिमला के अंदर तोड़ी नशा तस्करों की कमर..शिमला पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई..खलीनी के युवकों से रोहडू में आधा किलो से अधिक चरस बरामद NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज.
|
😊 Please Share This News 😊
|
एसपी शिमला गौरव सिंह ने ज़िला शिमला के अंदर तोड़ी नशा तस्करों की कमर..शिमला पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई..खलीनी के युवकों से रोहडू में आधा किलो से अधिक चरस बरामद NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज.
शिमला :- एसपी शिमला गौरव सिंह ने नशा तस्करों की कमर तोड़ कर रख दी है जहाँ जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 18.05.2026 को डिटेक्शन सेल, उपमण्डल रोहड़ू की पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु क्षेत्र मख्खीनाला रोहड़ू में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मारुति 800 कार, जो चिड़गांव की ओर से रोहड़ू की तरफ आ रही थी, को जांच हेतु रोका गया।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उक्त वाहन से कुल 509 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 52/2026 दिनांक 18.05.2026 अधीन धारा 20, 25 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैः
1. जितेन्द्र ठाकुर , लोअर खलीनी, डा० राजहाना खलीनी, शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 27 वर्ष।
2. राजन ठाकुर ,साई कृपा सदन, ब्लॉक-‘C’, सेकेंड फ्लोर, नियर मार्केटिंग बोर्ड, लोअर खलीनी, शिमला अर्बन (टी), जिला शिमला, आयु 25 वर्ष।
मामले की आगामी जांच पुलिस थाना रोहड़ू द्वारा जारी है तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
