नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिमला:संजौली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिमला:संजौली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद।

😊 Please Share This News 😊

शिमला:संजौली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद।

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना संजौली एवं स्पेशल सैल शिमला की संयुक्त टीम ने चिट्टा/हेरोइन तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।
मामले के अनुसार, दिनांक 19.05.2026 को स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त, अपराधों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी हेतु संजौली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाहरी राज्य से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर संजौली क्षेत्र में सप्लाई हेतु आने वाला है। सूचना के आधार पर संजौली चौक के समीप नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की Alto K10 वाहन को जांच हेतु रोका गया। पूछताछ करने पर चालक ने अपनी पहचान सौरभ पुत्र श्री सीताराम, निवासी VPO धर्मपुर, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 27 वर्ष के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इस आधार पर थाना संजौली में अभियोग संख्या 35/2026, दिनांक 19.05.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
दौरान अन्वेषण इस मामले में एक अन्य सह-आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। सह-आरोपी की पहचान हैप्पी चंदेल पुत्र श्री प्रताप सिंह चन्देल, निवासी गांव बटाड़ा, डाकघर बागड़ी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी मिलकर चिट्टे की खेप लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना में शामिल थे।
सह-आरोपी को भी माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]