नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन, मंत्रियों से कौन से विभाग लिए वापस। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

दो नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन, मंत्रियों से कौन से विभाग लिए वापस।

😊 Please Share This News 😊

दो नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन, मंत्रियों से कौन से विभाग लिए वापस।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला;

हिमाचल के 2 नए मंत्रियों को 30 दिन के इंतजार के बाद पोर्टफोलियो अलॉट कर दिए गए हैं। राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल एजुकेशन दिया गया है, जबकि यादवेंद्र गोमा को आयुष और खेल विभाग दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है।
CM सुखविंदर सुक्खू ने इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान से आयुष विभाग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से टेक्निकल एजुकेशन और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवा एवं खेल विभाग वापस लिया गया है।
विक्रमादित्य सिंह के पास अब इकलौता PWD महकमा बचा है। इस तरह मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो नए मंत्रियों को तीन मिनिस्टर से विभाग वापस लेकर दिए है।
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा।
12 दिसंबर को किया कैबिनेट विस्तार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते 12 दिसंबर को दूसरे कैबिनेट विस्तार के तहत इन दोनों को मंत्री बनाया था। मगर अब तक इन्हें विभाग नहीं दिए गए थे। इसे लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया था। आज मुख्यमंत्री ने इन्हें विभाग सौंप दिए हैं। राजेश धर्माणी घुमारवीं विधानसभा से तीसरी बार विधायक हैं, जबकि यादवेंद्र गोमा जयसिंहपुर से दूसरी बार MLA बने हैं। इनकी ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी CM समेत कैबिनेट में 11 मंत्री हो गए हैं। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक ही पद खाली बचा है। इस पद को अगले साल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भरा जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]