नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री के फैसले से चौपाल की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, चंद्र मोहन ठाकुर ने जताया आभार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री के फैसले से चौपाल की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, चंद्र मोहन ठाकुर ने जताया आभार।

😊 Please Share This News 😊

मुख्यमंत्री के फैसले से चौपाल की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, चंद्र मोहन ठाकुर ने जताया आभार।

गिरिश ठाकुर

चौपाल, 3 जुलाई। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में चौपाल नगर पंचायत की अध्यक्ष पोमिता ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चौपाल विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है।

चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा कि दूरदराज़ क्षेत्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध होगा और मरीजों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी कदम उठाती रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनकाइक, नगर पंचायत अध्यक्ष पोमिता ठाकुर तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर शामिल रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]