नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद, क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश; बहाली नहीं हुई तो जन आंदोलन की चेतावनी। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद, क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश; बहाली नहीं हुई तो जन आंदोलन की चेतावनी।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद, क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश; बहाली नहीं हुई तो जन आंदोलन की चेतावनी।

गिरिश ठाकुर
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल।

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर एक बार फिर असंतोष गहराता नजर आ रहा है। कुपवी महाविद्यालय के बाद अब राजकीय महाविद्यालय चौपाल में वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) को बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार के इस फैसले से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि चौपाल महाविद्यालय का अस्तित्व भी संकट में पड़ता जा रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें वाणिज्य संकाय को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कॉमर्स विषय बंद होने के कारण कई विद्यार्थियों को मजबूरन अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ा है। इससे चौपाल महाविद्यालय में छात्रों की संख्या लगातार घट रही है।
लोगों का कहना है कि महाविद्यालय पहले ही अपने स्थायी भवन और पर्याप्त सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। ऐसे में वाणिज्य संकाय को बंद करने का निर्णय शिक्षा व्यवस्था को और कमजोर करने वाला साबित हुआ है। उनका आरोप है कि यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में महाविद्यालय के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो सकता है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार दो से तीन दिनों के भीतर वाणिज्य संकाय को पुनः बहाल नहीं करती, तो चौपाल क्षेत्र में सरकार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]