नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खारला चोरी कांड का खुलासा: 7.5 तोला सोना और ₹51 हजार की चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

खारला चोरी कांड का खुलासा: 7.5 तोला सोना और ₹51 हजार की चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

खारला चोरी कांड का खुलासा: 7.5 तोला सोना और ₹51 हजार की चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार।

रोहड़ू/शिमला। शिमला पुलिस ने तहसील टिक्कर के ग्राम खारला में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को ग्राम खारला निवासी एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोरों ने 7.5 तोला सोने के आभूषण और ₹51,000 नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना रोहड़ू में एफआईआर संख्या 40/2026 के तहत धारा 331(3), 305 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर राहुल (31 वर्ष) और दीपक घई (39 वर्ष) निवासी मंडी तथा मेहर चन्द (30 वर्ष) निवासी कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल और मेहर चन्द पहले भी कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों में चोरी के कई मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध अन्य चोरी की वारदातों से भी है या नहीं।

शिमला पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]