नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों में कानून का डर नहीं: हर्ष महाजन। बिलासपुर की हिंसक घटना पर राज्यसभा सांसद का हमला, बोले— सरकार अपराध रोकने में नाकाम, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों में कानून का डर नहीं: हर्ष महाजन। बिलासपुर की हिंसक घटना पर राज्यसभा सांसद का हमला, बोले— सरकार अपराध रोकने में नाकाम, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई।

😊 Please Share This News 😊

कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों में कानून का डर नहीं: हर्ष महाजन।

बिलासपुर की हिंसक घटना पर राज्यसभा सांसद का हमला, बोले— सरकार अपराध रोकने में नाकाम, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई।

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बिलासपुर में दिनदहाड़े युवक पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और कानून का भय लगभग समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में गोलीबारी, अपहरण, हत्या, हत्या के प्रयास, नशे से जुड़े अपराध और अन्य हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस हिमाचल प्रदेश की पहचान कभी शांत और सुरक्षित राज्य के रूप में होती थी, आज वहीं आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला और आरोपियों का मौके से फरार हो जाना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार ऐसी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों में पुलिस और कानून का डर लगातार कम होता जा रहा है।

राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का ध्यान जनहित के मुद्दों के बजाय राजनीतिक प्रबंधन और सत्ता बचाने में अधिक लगा हुआ है। इसका परिणाम यह है कि प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हुई है और अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षित वातावरण चाहती है, लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में विफल रही है।

हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने और पुलिस प्रशासन को अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर हमले के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि जनता का कानून पर विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार को उसकी प्रशासनिक विफलताओं के लिए जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]