नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नम्होल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नम्होल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

नम्होल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नम्होल पुलिस चौकी की टीम ने NH-205 पर दयोथ चौक ब्रह्मपुखर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 510 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक कुमार और 26 वर्षीय नीतिन, दोनों निवासी गडयाच (चोरटू), अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी Etios कार नंबर HP11A-6201 में सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चरस बरामद हुई। इस संबंध में धारा 20 और 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को आज 1 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां पुलिस हिरासत रिमांड की मांग की जाएगी। मामले में आगामी जांच जारी है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Bilaspur #Namhol #Charas #NDPSAct #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #NewsTodayHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]