राजकीय महाविद्यालय चौपाल में ‘रेवा’ थीम के साथ फ्रेशर पार्टी का आयोजन। ध्रुव बने मिस्टर फ्रेशर, सिमरन ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब।
|
😊 Please Share This News 😊
|
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में ‘रेवा’ थीम के साथ फ्रेशर पार्टी का आयोजन।
ध्रुव बने मिस्टर फ्रेशर, सिमरन ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब।
गिरीश ठाकुर
चौपाल, 8 सितंबर 2026। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में मंगलवार को बी.ए./बी.कॉम. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम ‘रेवा’ रखी गई, जो नए सफर की शुरुआत और नए सपनों के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या कन्या नेगी के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके लिए विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में खूब रंग जमाया।
फ्रेशर पार्टी के दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का सबसे आकर्षक हिस्सा मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में ध्रुव को मिस्टर फ्रेशर और सिमरन को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं हिमांशु और पल्लवी फर्स्ट रनरअप, जबकि श्रवण और मन्नत सेकेंड रनरअप रहे।
समारोह में विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम ने वरिष्ठ और नवागंतुक विद्यार्थियों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ कॉलेज जीवन के नए सफर को यादगार बनाने का काम किया। पूरे परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
गिरीश ठाकुर
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
