नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भ्रामक खबरों पर सुधीर शर्मा सख्त, कुछ अखबारों-पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस. बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश, मानहानि का केस कर लड़ूंगा प्रतिष्ठा की लड़ाई – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

भ्रामक खबरों पर सुधीर शर्मा सख्त, कुछ अखबारों-पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस. बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश, मानहानि का केस कर लड़ूंगा प्रतिष्ठा की लड़ाई

😊 Please Share This News 😊

भ्रामक खबरों पर सुधीर शर्मा सख्त, कुछ अखबारों-पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस.

बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश, मानहानि का केस कर लड़ूंगा प्रतिष्ठा की लड़ाई

धर्मशाला, 5 सितंबर।
धर्मशाला में जमीन की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले को लेकर प्रकाशित कुछ खबरों पर धर्मशाला के विधायक एवं भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताया है। सुधीर शर्मा का आरोप है कि बिना किसी शिकायत और ठोस सबूत के विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को उनका करीबी, कुक या ड्राइवर बताकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि जांच के बीच इस तरह की खबरों के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पोर्टलों पर प्रकाशित खबरों को भ्रामक बताते हुए संबंधित संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजने की बात कही है।

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक खुन्नस के चलते उन्हें जानबूझकर निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनके घर और बैंक खातों की जांच-पड़ताल की जा चुकी है। चुनाव के दौरान उन्होंने हलफनामे के माध्यम से अपनी संपत्ति और वित्तीय विवरण सार्वजनिक किए थे।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार करीब पांच दशक से राजनीति में सक्रिय है और आज तक उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगे। उनका कहना है कि वह तथ्यों के आधार पर अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे।

‘भ्रामक प्रचार करने वालों को कानूनी जवाब दूंगा’

सुधीर शर्मा ने कहा कि भ्रामक खबरों के कारण उनकी मानहानि हुई है। इसी को लेकर संबंधित अखबारों और पोर्टलों को कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस मोबाइल नंबर 7807232361 से कथित तौर पर भ्रामक प्रेस नोट भेजा गया, उसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस तरह के प्रचार को चुपचाप सहन नहीं करेंगे। यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से गलत और भ्रामक सामग्री प्रकाशित की गई है, तो उसके खिलाफ मानहानि सहित कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

‘कानून पर पूरा भरोसा’

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे और तथ्यों को प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे।

वहीं, सुधीर शर्मा ने दावा किया कि संबंधित मामले में विजिलेंस की ओर से अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई करनी चाहिए और बिना प्रमाण किसी व्यक्ति को किसी नेता से जोड़कर प्रचारित करना उचित नहीं है।

उधर, भाजपा नेताओं ने भी सुधीर शर्मा के खिलाफ कथित भ्रामक प्रचार की निंदा की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि राजनीतिक रंजिश के चलते विधायक को निशाना बनाया गया तो पार्टी इसके खिलाफ आवाज उठाएगी और जरूरत पड़ने पर जनआंदोलन किया जाएगा।

News Today Himachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]