ज्वालामुखी में 1 किलो 890 ग्राम चरस बरामद, दो स्थानीय युवक गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
ज्वालामुखी में 1 किलो 890 ग्राम चरस बरामद, दो स्थानीय युवक गिरफ्तार।
ज्वालामुखी (नितेश)। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में पुलिस और स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 890 ग्राम चरस बरामद की है। संयुक्त टीम ने शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश देकर दो स्थानीय युवकों कर्ण और राहुल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। मकान की तलाशी के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही नशे के कारोबार में सक्रिय थे। इनमें से एक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ भी एक पुराना मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
NEWS TODAY HIMACHAL
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
