नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर नेगी के बयान से सेना का अपमान, कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलना बंद करे : हर्ष महाजन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर नेगी के बयान से सेना का अपमान, कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलना बंद करे : हर्ष महाजन।

😊 Please Share This News 😊

राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर नेगी के बयान से सेना का अपमान, कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलना बंद करे : हर्ष महाजन।

शिमला, 20 नवंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी की राफेल लड़ाकू विमानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सेना के शौर्य, भारतीय वायुसेना की क्षमता और देश की रक्षा तैयारियों पर सवाल उठाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हर्ष महाजन ने कहा कि राफेल विमान की कीमत को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 700 करोड़ और 2300 करोड़ रुपये के आंकड़ों की तुलना करना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाना गैरजिम्मेदाराना है। यदि उनके पास भ्रष्टाचार के कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। रक्षा सौदों की कीमत में विमान के साथ हथियार प्रणाली, प्रशिक्षण, रखरखाव और तकनीकी सहायता जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल होती हैं।

महाजन ने ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी को भी भारतीय सेना के पराक्रम पर अनावश्यक सवाल उठाने वाला बताया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर उसके नेता भारतीय सेना की उपलब्धियों पर संदेह जताकर किसे खुश करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भाषा बोलकर देश की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीति करना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी जवाब मांगा कि क्या वह अपने मंत्री के बयान से सहमत हैं? कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रदेश सरकार भारतीय सेना और उसके सैन्य अभियानों के प्रति ऐसे ही विचार रखती है।

हर्ष महाजन ने कहा कि सरकार की नीतियों की आलोचना करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध में सेना के सम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने जगत सिंह नेगी से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]