नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संत रविदास जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : साध्वी रेणुका जी – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

संत रविदास जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : साध्वी रेणुका जी

😊 Please Share This News 😊

संत रविदास जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : साध्वी रेणुका जी

समरसता संकल्प यात्रा में साध्वी राजना दीदी और गुरु मां साध्वी रेणुका जी ने दिया प्रेम, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश

शिमला, 23 नवंबर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा में मध्यप्रदेश के भोपाल से साध्वी राजना दीदी और गंगोत्री धाम से गुरु मां साध्वी रेणुका जी ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर साध्वी राजना दीदी ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा महज एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रेम, समानता, सम्मान और राष्ट्र की एकता का महाअभियान है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना और संत रविदास जी के महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सदैव जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा देती हैं।

गंगोत्री धाम की गुरु मां साध्वी रेणुका जी ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारत की महान ऋषि-मुनियों और संतों की आध्यात्मिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संतों की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और प्रेम, सम्मान तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

दोनों साध्वियों ने कहा कि भारत की असली शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता में निहित है। समरसता संकल्प यात्रा इसी भावना को सशक्त बनाने और संत रविदास जी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

न्यूज टुडे हिमाचल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]