पुलवामा हमले में हिमाचली लाल ने भी दी शाहदत।
😊 Please Share This News 😊
|
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हिमाचली लाल ने भी दी शहादत।
न्यूज़टुडे हिमाचल 15/02/2019
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हिमाचली लाल ने भी अपने प्राण देश पर न्योछावर किए हैं। कांगड़ा की ज्वाली तहसील के धेवा गांव के रहने वाले कांस्टेबल तिलक राज की शहादत की सूचना हालांकि काफी पहले से ही प्रदेश के कोने-कोने में आग की तरह फ़ैल गई। लेकिन इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर 10 बजे के बाद हो पाई। तिलक राज ने सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं 27 अप्रैल 2007 को शुरू की थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक शहीद तिलकराज अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी के अलावा एक नन्हा बेटा छोड़ गए है।शाहिद तिलक राज 11 फरवरी को ही ड्यूटी पर लौटा था। उनका छोटा बेटा महज 22 दिन का बताया जा रहा है। कांस्टेबल तिलक राज की शहादत पर समुचित कांगड़ा घाटी में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक आत्मघाती हमले में हिमाचली बेटा तिलकराज घायल हो गया था, लेकिन सेना के अस्पताल में उसने दम तोड़ा।
डीसी कांगड़ा संदीप कुमार के कांस्टेबल तिलकराज के शहीद होने की पुष्टि की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
