देहा से सेब लदकर गया केंटर टोंस नदी में गिरा,चालक लापता। जगदीश चौहान
😊 Please Share This News 😊
|
देहा से सेब लदकर गया केंटर टोंस नदी में गिरा,चालक लापता।
जगदीश चौहान
न्यूज़ टुडे हिमाचल देहा 14 अगस्त: देहा से सेब लदकर सहारनपुर पुर के लिए रवाना हुआ केंटर लालढांक के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। सूचना मिली है कि पिकअप नम्बर HP63B 1883 करीब दो सौ मीटर दूर टोंस नदी में गिरी है,जबकि गाड़ी का चालक लापता बताया जा रहा है,जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।चालक का नाम जोगिंदर शर्मा बताया जा रहा है जोकि ठियोग उपमंडल की देहा उपतहसील के देवठी गांव का निवासी है।गुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
